futuredछत्तीसगढताजा खबरें

साय सरकार की अहम बैठक आज, महंगाई भत्ता और अनुकंपा नियुक्ति पर हो सकता है फैसला

छत्तीसगढ़ में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक मानसून शुरू होने से ठीक पहले आयोजित की जा रही है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसमें कृषि, शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

खरीफ सीजन की तैयारी पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में इस बार खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। किसानों को समय पर बीज, खाद और अन्य संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार नई योजनाएं या सहायता पैकेज की घोषणा कर सकती है।

शिक्षा सत्र और युक्तियुक्तकरण पर भी नजर

नए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) को लेकर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो।

See also  रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उद्घाटन

शहीद पुलिस अफसर की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव

बैठक में एक मानवीय विषय पर भी चर्चा प्रस्तावित है। हाल ही में सुकमा में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने का मामला कैबिनेट के समक्ष लाया जा सकता है। खुद मुख्यमंत्री साय पहले ही अधिकारियों के संगठन को इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दे चुके हैं।

महंगाई भत्ते में इजाफा संभव

कैबिनेट की चर्चा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी भी आ सकती है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार महंगाई भत्ते (DA) में एक और बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। यदि इस पर फैसला होता है, तो प्रदेश के लगभग 3 लाख सरकारी कर्मचारी और 1.5 लाख पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि मार्च 2025 में राज्य सरकार ने डीए में 3% की वृद्धि की थी, जिससे कुल दर 50% से बढ़कर 53% हो गई थी। अब अगली संभावित बढ़ोतरी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

See also  खनन परियोजनाओं की सख्त निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर, खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक संपन्न

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख