futuredताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों का बड़ा फेरबदल: डीजी से लेकर एसपी तक बदले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक फेरबदल में डीजी रैंक से लेकर एसपी स्तर के कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं, किसे मिली नई जिम्मेदारी—

वरिष्ठ पदों पर बदलाव

  • पवन देव (IPS-1992) को प्रबंध संचालक से प्रमोट कर अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, छग पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर बनाया गया है।

  • अंकित कुमार गर्ग (IPS-2004) अब आईजी, SIB, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर रहेंगे।

  • ध्रुव गुप्ता (IPS-2005) को आईजी, CID पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें CCTNS/SCRB और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

  • दीपक कुमार झा (IPS-2007) अब आईजी, सरगुजा रेंज होंगे।

  • अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को आईजी, राजनांदगांव रेंज बनाया गया है।

  • बालाजी राव सोमावार (IPS-2007) को आईजी, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा के पद पर जिम्मेदारी दी गई है।

  • अजातशत्रु बहादुर सिंह (IPS-2011) को डीआईजी, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा बनाया गया है।

See also  श्रृंखला साहित्य मंच द्वारा डॉ. सुरेन्द्र दुबे को श्रद्धांजलि

एसपी स्तर पर प्रमुख बदलाव

  • विवेक शुक्ला (IPS-2012), एसपी, जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित होकर AIG, CID बने हैं।

  • राजेश कुमार अग्रवाल (IPS-2012) अब एसपी, सरगुजा होंगे।

  • विजय अग्रवाल (IPS-2012) को एसपी, दुर्ग बनाया गया है।

  • जितेंद्र शुक्ला (IPS-2013) को सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर भेजा गया है।

  • भावना गुप्ता (IPS-2014) को एसपी, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

  • सूरज सिंह (IPS-2015) अब एसपी, धमतरी होंगे।

  • त्रिलोक बंसल (IPS-2016) को एसपी, STF, बघेरा की जिम्मेदारी दी गई है।

  • लक्ष्य शर्मा (IPS-2016) अब एसपी, खैरागढ़ छुईखदान-गंडई होंगे।

  • अंजनेय वार्षीय (IPS-2018) को एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।

  • पुष्कर शर्मा (IPS-2018) को सेनानी, VIP वाहिनी, माना बनाया गया है।

  • योगेश कुमार पटेल (IPS-2018) को एसपी, बालोद पदस्थ किया गया है।

  • एसआर भगत (IPS) अब एसपी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही होंगे।

  • विजय पांडे (IPS) को एसपी, जांजगीर-चांपा नियुक्त किया गया है।

यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। यह भी स्पष्ट है कि आने वाले समय में कुछ और बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि कुछ अधिकारियों के कार्यभार अस्थायी रूप से सौंपे गए हैं।

See also  India on the Verge of Becoming the "Golden Bird" Again, Massive Oil Discovery in Andaman & Nicobar and Revival of Gold Mining in Kolar