\

सभी के सहयोग से होगा रायगढ़ का विकास: ओ.पी.चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्टेडियम में युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए दो आउट डोर बैडमिंटन कोर्ट एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण कर शहर वासियों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे ग्राउंड परिसर का भ्रमण किया और दोनों खेलों में अपना हाथ भी आजमाया।

Read more

वन विभाग द्वारा चालू वर्ष के दौरान 4 करोड़ पौधे के वृक्षारोपण का लक्ष्य

त्तीसगढ़ में हरियाली को बढ़ाने एवं वन संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप तथा वन एवं जलवायु परितर्वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत राज्य में वर्ष 2024 वर्षा ऋतु में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वृहद पैमाने पर 03 करोड़ 93 लाख 28 हजार पौधों के रोपण एवं वितरण का कार्य किया जाएगा।

Read more

गुरुकुल परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है: बृजमोहन अग्रवाल

गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन रहा है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित हैं। गुरुकुल परंपरा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदाय करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षा देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read more

आधार से राशनकार्ड लिंक करने की समय सीमा बढ़ी

सरकार ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए समय सीमा तीन महीने बढ़ा दी है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है कि अब 30 सितंबर 2024 तक उपभोक्ता राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकेंगे।

Read more

महासमुंद क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद रूपकुमारी चौधरी के सम्मान में दो किलोमीटर लम्बा स्वागत जुलूस

लोकसभा के लिए महासमुंद क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रथम निर्वाचित  महिला सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के पिथौरा आगमन पर आज उनके सम्मान में लगभग दो किलोमीटर लम्बा स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

Read more

बलौदाबाजार कीे घटना पर मंत्रियों ने की पत्रकार वार्ता

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में हुई घटना के संबंध में आज यहां न्यू-सर्किट हाउस में पत्रकारों को सम्बोधित किया। इसक मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित थे।

Read more