छत्तीसगढ

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ निवेश का नया केंद्र, दिल्ली के इन्वेस्टर कनेक्ट में मिला 6800 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव: मुख्यमंत्री साय

दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को स्टील, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में 6800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन परियोजनाओं से 3000 से अधिक रोजगार बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को देश का सबसे भरोसेमंद और तेजी से उभरता औद्योगिक गंतव्य बताया। साथ ही बस्तर में बढ़ते पर्यटन, ग्रीन एनर्जी और उद्योगों के लिए उपलब्ध संसाधनों पर भी जोर दिया गया।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

धान खरीदी के लिए टोकन प्रणाली लागू, 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगी। सरकार ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष भी टोकन प्रणाली लागू रखी है, जिसे उपार्जन केंद्रों या ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर और जिलेस्तरीय कंट्रोल सेंटर भी बनाए गए हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज करेगी छत्तीसगढ़ में बड़ा निवेश, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल खोलने की भी तैयारी

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में लगभग ₹1200 करोड़ के निवेश का बड़ा प्रस्ताव रखा है। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हुई मुलाक़ात में कंपनी ने उत्पादन बढ़ाने और नए संयंत्रों की स्थापना की योजना बताई। इसके साथ ही समूह जल्द ही राज्य में 100 बिस्तरों का आधुनिक चैरिटी अस्पताल भी शुरू करेगा, जिससे आम जनता को किफ़ायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे निवेशकों से सीधा संवाद

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार का ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन शुरू हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देशभर के उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश–अनुकूल माहौल, विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर और सरल प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। स्टील, पर्यटन सहित कई क्षेत्रों के शीर्ष अधिकारी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

रात 10 से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक, स्काई वॉक का अगला चरण शुरू

रायपुर स्काई वॉक प्रोजेक्ट के अगले चरण में गर्डर और स्लैब लांचिंग का कार्य तेज़ी से शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक महीने के लिए दो चरणों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण इस चरण में 16 गर्डर और 6 स्लैब लगना बाकी हैं। शास्त्री चौक पर रोटेटरी और एस्केलेटर की भी योजना है। सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन कार्य के दौरान पुलिस और ट्रैफिक टीम लगातार मौजूद रहेगी।

Read More
futuredछत्तीसगढ

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री ने कोसा सिल्क, ढोकरा कला, मिलेट उत्पाद और ‘बदलता बस्तर’ डॉक्यूमेंट्री की सराहना की।

Read More