\

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति, दस्तावेज सत्यापन शुरू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम की पहल पर छत्तीसगढ़ में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। वित्त विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर में होगा, जिसके बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

Read more