छत्तीसगढ़ समाचार

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर के 17 गांवों में पहली बार पहुंची ग्रिड से बिजली, जश्न में डूबे ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िले के 17 दुर्गम गांवों में पहली बार बिजली ग्रिड से कनेक्शन दिया गया है। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतिकरण योजना के तहत 3 करोड़ रुपये की लागत से 540 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। वर्षों से सौर ऊर्जा पर निर्भर रहे इन गांवों में अब स्थायी बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव, 18 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 तहसीलदारों और भू-अभिलेख अधीक्षकों को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया है। ये सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (लेवल-12) में आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किए गए हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

अम्बिकापुर में होगा “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे शिरकत

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत, 51,000 नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा और उन्हें खुशियों की चाबी सौंपी जाएगी। साथ ही, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Read More
futuredछत्तीसगढ

सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिले सीधे लाभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। उन्होंने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने, अधूरी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से जल अपव्यय रोकने पर विशेष बल दिया।

Read More
futuredताजा खबरें

रायगढ़ बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल पंचायत जिला, अब गांवों में भी यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले ने प्रदेश में पहली बार सभी ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली प्रणाली लागू कर डिजिटल क्रांति की शुरुआत की है। अब ग्रामीण मोबाइल फोन के जरिए प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर और अन्य शुल्क आसानी से चुका पा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और पंचायतों की आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री साय की सख्ती का असर: शिक्षा विभाग में पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नाराजगी के बाद राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला कर दिया है। यह कदम सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और परिणाम आधारित प्रशासनिक शैली का संकेत है।

Read More