\

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव समाधान शिविर में शामिल होकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के लिए कई घोषणाएं कीं और बताया कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य है। समाधान शिविरों के माध्यम से अब तक जिले में 97% आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।

Read more

मुख्यमंत्री ने खुद रखा सोखता गड्ढे में ईंट, जल संरक्षण के प्रति जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई

पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के काम को सराहा

बलौदाबाजार, 9 मई 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है।

जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत
बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

Read more

सहसपुर में मुख्यमंत्री का आकस्मिक दौरा, बरगद की छांव में लगी चौपाल

मुख्यमंत्री ने पुराने बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल-जल योजना, धान खरीदी और स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया।

Read more