कुनाल कामरा विवाद: बीएमसी ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में किया अवैध संरचना का ध्वस्तिकरण
कुनाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की घटना के बाद बीएमसी ने स्टूडियो की अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। बीएमसी ने कहा कि स्टूडियो की छत पर एक अस्थायी शेड और बेसमेंट को अवैध तरीके से स्टूडियो के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इस घटना के बाद स्टूडियो ने शटर डाउन करने की घोषणा की और कलाकारों की स्वतंत्रता के अधिकारों का समर्थन करने की बात की।
Read more