प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार : अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, संतुलित और प्रभावशाली बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा संचालित युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से उल्लेखनीय सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस प्रक्रिया ने न केवल शिक्षक विहीन विद्यालयों की समस्या को दूर किया है, बल्कि एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भी शिक्षकों की बहाली कर शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा दी है।
Read More