पर्यावरण पर संकेत साहित्य समिति द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन
रायपुर, 8 जून 2025/ वृंदावन हॉल रायपुर में संकेत साहित्य समिति द्वारा कल, सात जून को पर्यावरण पर केंद्रित काव्य-गोष्ठी आयोजित की गई। आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़-मित्र के सम्पादक डॉ. सुधीर शर्मा थे। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कविता सिर्फ मनोरंजक नहीं, बल्कि संदेशपरक भी होनी चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ भाषा-विज्ञानी और कवि डॉ. चित्तरंजन कर ने समाज में फैल रहे मानसिक प्रदूषण को पर्यावरण-प्रदूषण से ज्यादा घातक बताया। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए हमारा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र सुदृढ़ होना चाहिए। सही मानसिकता होने पर ही पर्यावरण प्रदूषण की समझ पुख्ता होगी।
वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, डॉ. मृणालिका ओझा और डॉ. सीमा निगम ने विशेष अतिथि के रूप में आयोजन में हिस्सा लिया। काव्य-गोष्ठी में राजधानी रायपुर सहित आस-पास के विभिन्न स्थानों से आए पैंतालीस से ज्यादा कवियों ने पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण विषय पर अपनी कविताएँ पढ़ीं। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी शशि वरवंडकर, मासिक पत्रिका दिव्य छत्तीसगढ़ के सम्पादक शशांक खरे, गायक-कलाकार सुनील सोनी, गणेश दत्त झा एवं ऋतुराज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में विषय की प्रस्तावना देते हुए संकेत साहित्य समिति के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने पर्यावरण प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण विषयक नियम-कानूनों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है।
आयोजन में रायपुर एवं आसपास से आए जिन पैंतालीस से ज्यादा रचनाकारों ने अपनी कविताएँ प्रस्तुत कीं, उनमें शामिल थे — डॉ. चित्त रंजन कर, डॉ. सुधीर शर्मा, मीर अली मीर, डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, डॉ. मृणालिका ओझा, डॉ. सीमा निगम, प्रो. सी.एल. साहू, लतिका भावे, रामेश्वर शर्मा, श्रवण चोरनेले, राजेन्द्र रायपुरी, डॉ. रविन्द्र सरकार, हरीश कोटक, नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा, पल्लवी झा, सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव, प्रज्ञा त्रिवेदी, ए.आर. देवांगन, प्रीति रानी तिवारी, शुभा शुक्ला ‘निशा’, राजेश चौहान, लोकनाथ साहू ‘ललकार’, सुषमा पटेल, पूर्वा श्रीवास्तव, सुमन शर्मा बाजपेयी, युधिष्ठिर कुमार सिन्हा, शुभा शुक्ला, दिलीप वरवंडकर, राजेन्द्र ओझा, राजेन्द्र पांडे, लवकुश तिवारी, तीरबाला देवांगन, कुमार जगदलवी, भारती यादव, मेघ आर.डी. अहिरवार, प्रदीप मिश्रा, मोनिका सोनी, इन्द्रदेव यदु, गोपाल सोलंकी, उत्तम देवहरे, यशवंत यदु, राहुल साहू, एच.एल. चन्द्राकर, राखी विश्वकर्मा और माधुरी कर।
कार्यक्रम के अंत में संकेत साहित्य समिति के महासचिव प्रो. सी.एल. साहू ने आमंत्रित अतिथियों एवं रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी झा ‘रूमा’ ने किया।
ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे
ALSO READ : राज्यों की खबरें
ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख
ALSO READ : लोक संस्कृति लेख
ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख