पलारी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सेवा सम्मान व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित
बलौदाबाजार, पलारी, 5 सितम्बर। नगर पंचायत पलारी के पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का जन्मदिन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में उत्सव का माहौल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल माँ गायत्री महायज्ञ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पश्चात भारत माता सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सेवा सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उद्देश्य और अब तक किए गए सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन मुख्य वक्ता दानीराम वर्मा, मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, अध्यक्षता कर रहे भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष टेसुलाल धुरंधर तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, इंद्रदेव वर्मा, पत्रकार रामाधार पटेल और जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में रक्तदाताओं, गौसेवकों, वृक्ष मित्रों, पत्रकारों तथा सामाजिक उत्थान में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सराहना की गई। मंच के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और गणमान्यजनों ने पूर्व अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। दिनभर शुभचिंतकों का तांता उनके निवास पर लगा रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता तेजराम वर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मुकुत वर्मा, सहदेव देवांगन, रामखिलावन वर्मा, बृजमोहन साहू, पत्रकार रज्जाक खान, यमलोक साहू, राजू साहू, डॉक्टर धीवर, राधे वर्मा, धनेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, डालेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, तिजुराम वर्मा, नेमसिंग साहू, सुरेश वर्मा, बलदू वर्मा, रोहित सेन, डोमार यादव, नूतन सेन, पार्षद भूषण ठेठवार, रवि ध्रुव, डोमार वर्मा, देवेंद्र वर्मा, खेलन बाई वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा, कृष्णा देवांगन, प्रमोद देवांगन, गौतम यादव, संजू वर्मा, संकेत वर्मा, लोकेश यदु, हरीशंकर वर्मा, जयप्रकाश टण्डन, महेंद्र वर्मा, जितेन्द्र देवांगन, संजय साहू, विकास वर्मा, मनीष दुबे, उमाशंकर साहू, सुमित निराला, खिलेश ध्रुव, पवन बघेल, रवि डंडो, रवि कन्नौजे, विष्णु यादव, जनपद सदस्य अश्वनी रजक, नीलिमा कोसले, रामबाबू पटेल, गोविंद जायसवाल, उमाशंकर साहू, रामशंकर बंजारे, खोजराम कोसले, महेश जांगड़े, जितेन्द्र देवांगन, भूषण साहू, गुलशन रजक, योगेश योगी वर्मा, उर्मिला बांधे, राहुल चंद्रकार, भीष्मदेव सोनवानी, तुका वर्मा, जानदत्त वर्मा, नंद जायसवाल, दुर्गेश यादव, दुर्गेश सेन, घनश्याम वर्मा, शिक्षक संघ से अभिषेक मोहबे, विक्रम राय, प्रकाश सेन, मुरारी वर्मा, छन्नू वर्मा, डीकेश चंद्रकार एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुनी के पूर्व सरपंच प्रमोद जैन, डमरूधर वर्मा, पत्रकार रूपेश वर्मा सहित नगर के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम न केवल पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बना गया, बल्कि समाजसेवा और जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रेरक संदेश भी दिया।

