भक्ति की शक्ति से माता कर्मा ने जन कल्याण का कार्य किया : प्रो. घनाराम साहू

‘नवापारा राजिम, 6 अप्रैल। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा शुक्रवार को पापमोचनी एकादशी के दिन समाज की आराध्य देवी कर्मा माता की जयंती नगर के साहू छत्रावास परिसर में मनाया गया। जयंती समारोह के अतिथि इंजी. नारायण साहू, संस्थापक तेली इंजीनियर एसोसियेसन एवं समिति के मार्गदर्शक प्रो. घनाराम साहू, समिति के अध्यक्ष लाला साहू द्वारा कर्मा माता के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर खिचड़ी प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चाप नवापारा नगर में साहनी समाज द्वारा स्थापित कर्मा माता मंदिर में कर्मा माता की पूजा अर्चना की गई।

कर्मा माता मंदिर परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समिति के मार्गदर्शक प्रो. घनाराम साहू ने कहा कि भक्ति की शक्ति से माता कर्मा ने जन कल्याण का कार्य किया, साथ ही साहू समाज में प्रचलित कर्मा माता की जीवनी स्मरण दिलाया। इन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को भी भक्ति में शक्ति का सद उपयोग करते हुए समाज सेवा का कार्य करना है अर्थात साहू समाज एवं साहनी समाज दोनों मिलकर अपने समाज को आगे लाने के दिशा में कार्य करना होगा। क्योंकि साहनी समाज कर्मा माता का उपासक हैं। साहू समाज की आराध्या देवी कर्मा माता है। इसलिए दोनों समाज को मिलकर कार्य करना होगा।

सभा को इंजीनियर नारायण साहू एवं साहनी समाज के प्रमुख महेश साहनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, डॉक्टर ओंकार साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, पूर्व अध्यक्ष टीकम साहू, सचिव राजू साहू, कोषाध्यक्ष देवलाल साहू, साहनी समाज के पार्षद हेमंत साहनी, समाज प्रमुख जुगन कुलदीप, सदन लाल साहनी, समारु राम साहनी, मोहन साहनी, बलराम साहनी, गोपाल साहनी, नवीन साहनी, नटवर साहनी, विनोद साहनी, ईश्वरी साहनी, एवं मातृ शक्ति के रूप में पूजा साहनी, रति बाला साहनी, कल्याणी साहनी, उपस्थित थे।