futuredछत्तीसगढ

जांजगीर में जनादेश परब 22 दिसम्बर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित

रायपुर, 21 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जनता-जनार्दन के समक्ष राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर बीते दो वर्षों में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

See also  कविता, राजनीति और राष्ट्रनिष्ठा का विराट संगम : अटल बिहारी वाजपेयी

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े तथा विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी

जनादेश परब में सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और विकास की झलक विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से पीएम सूर्यघर योजना, किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी, जिससे किसान योजनाओं की प्रक्रिया और लाभ को सीधे समझ सकें।

See also  भारतीय इतिहास का सबसे करुण और गौरवपूर्ण अध्याय : धर्म के लिए बलिदान का सप्ताह

डिजिटल और नवाचारी शिक्षा के अंतर्गत आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, पीएम विद्या जैसी योजनाओं के जरिए “स्मार्ट स्कूल – सशक्त छात्र – उज्ज्वल भविष्य” की अवधारणा को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन, सुपोषण अभियान, बाल कल्याण योजनाएं, सिंचाई और जल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं तथा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से दर्शाया जाएगा।