futuredछत्तीसगढ

गजरथ यात्रा का शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद कम करने जागरूकता की पहल

रायपुर, 21 जून 2025। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर से ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने की एक अभिनव पहल है। यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुँचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को आमजन तक पहुँचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ‘गजरथ यात्रा’ इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनेगी। इस अवसर पर उन्होंने उन वन विभाग कर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी अनिवार्य हैं।

See also  रायपुर, दुर्ग और नया रायपुर मिलकर बनेंगे 'स्टेट कैपिटल रीजन' : कैबिनेट की बैठक में लिए गए 12 बड़े निर्णय

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा सावधानियों और सह-अस्तित्व की जानकारी पर आधारित वन विभाग की लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन भी किया। यह सामग्री स्कूली छात्रों, ग्रामीणों और स्थानीय समुदायों के बीच वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सतत विकास और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और अभियानों की जानकारी दी।

‘गजरथ यात्रा’ राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जो जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के माध्यम से वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने को समर्पित है।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर यादव, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूली छात्र और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

See also  ब्लड मनी या मौत? केरल की नर्स निमिषा प्रिया के लिए समय की दौड़

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख