futuredछत्तीसगढताजा खबरें

एलन मस्क का प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित

एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) बुधवार को अचानक ठप हो गया, जिससे दुनियाभर के हजारों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट के अनुसार, प्लेटफॉर्म के काम नहीं करने को लेकर 30,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। यूजर्स ने लॉगिन न हो पाने, पोस्ट लोड न होने और टाइमलाइन रिफ्रेश में समस्या आने की शिकायत की।

प्लेटफॉर्म बंद होने के बाद कई यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दी और नाराजगी जाहिर की। यूजर्स का कहना है कि वे लंबे समय तक एक्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस तकनीकी समस्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दिक्कत सर्वर या नेटवर्क संबंधी हो सकती है, जिसे ठीक करने में कुछ समय लग सकता है।

फिलहाल तकनीकी टीम इस समस्या को दूर करने में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

See also  राघव चड्ढा को झटका, AAP ने राज्यसभा में बदली रणनीति