futuredखबर राज्यों से

नई दिल्ली में विकास, विश्वास और बदलाव के नये शुभ संकेत : रेखा गुप्ता के 100 दिन

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने हाल ही में अपने कार्यकाल के पहले सौ दिन पूरे किए। इन सौ दिनों में उनकी सरकार ने राजधानी में विकास कार्यों को तेज़ गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में भी सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चाहे बात परिवहन और स्वास्थ्य की हो या महिला सुरक्षा और पर्यावरण की, रेखा गुप्ता सरकार ने शुरुआत से ही जनहित को प्राथमिकता दी है।

मेट्रो फेज़ 4 को दी गति
लंबे समय से धीमी गति से चल रहे मेट्रो फेज़ 4 के कार्य को सरकार ने दोबारा पूरी ऊर्जा से आरंभ किया। इस परियोजना के पूरे होने से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा और दिल्ली की सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
सरकार ने राजधानी में 5 नए मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया है। इन क्लीनिकों के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को निःशुल्क तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। यह पहल दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बना रही है।

See also  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़ा का आयोजन

सड़कें बनीं सुरक्षित और सुगम
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 30 किलोमीटर लंबी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत (पैचवर्क) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

मिशन क्लीन यमुना की शुरुआत
दिल्ली की जीवनदायिनी नदी यमुना की सफाई को लेकर ‘मिशन क्लीन यमुना’ की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत गंदे नालों को ट्रीटमेंट प्लांट्स से जोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास हो रहे हैं। यह पहल धार्मिक, पारिस्थितिकीय और नागरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

महिला सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोलिंग वैन’
राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ‘पिंक पेट्रोलिंग वैन’ सेवा की शुरुआत की गई है। ये विशेष पुलिस वैन संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करती हैं, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल मिला है।

शिक्षा, परिवहन और पर्यावरण में सुधार
सरकार ने सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम्स और मूलभूत ढांचे को सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। वहीं, नई AC बसों और इलेक्ट्रिक वाहनों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल कर दिल्ली को एक ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल की ओर अग्रसर किया गया है। साथ ही वृक्षारोपण और ‘ग्रीन दिल्ली एप’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा रहा है।

See also  संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक: विपक्ष ने कम अवधि पर जताई नाराजगी

शिकायत निवारण में त्वरित कार्रवाई
जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री जनसंवाद” कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से 100 दिनों में 20,000 से अधिक शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के इन पहले सौ दिन राजधानी के विकास, शासन में पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण के परिचायक रहे हैं। सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं, एक स्वच्छ, सुरक्षित, विकसित, सशक्त और जनोन्मुखी दिल्ली का निर्माण। इन सौ दिनों ने यह विश्वास जगाया है कि यदि यही रफ्तार बनी रही, तो दिल्ली न केवल देश की बल्कि विश्व की भी एक आदर्श, सभ्य, संस्कृति, सभ्यता, समरसता, समन्वय, विश्व बंधुत्व, संवैधानिक, प्रजातांत्रिक और प्रजा का ह्रदयस्थल राजधानी बन सकती है अथवा बनेगी।

विजिटिंग एक्सपर्ट/प्रोफेसर , NSD, नई दिल्ली।

सम्मानित सदस्य, काशी विद्वत परिषद, उत्तर प्रदेश, भारत।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

See also  जशपुर जम्बुरी में पर्यटकों ने अनुभव की ग्रामीण संस्कृति और रोमांच की अनूठी झलक

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख