futuredखबर राज्यों सेछत्तीसगढ

जरा सा भी लक्षण दिखे तो तुरंत कराएं कोरोना की जांच

रायपुर 01 अप्रैल 2021/ मेडिकल कॉलेज, रायपुर के कंसलटेंट क्रिटिकल केयर मेडिसीन और कॉविड आईसीयू इंचार्ज डॉ ओ.पी.सुंदरानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉविड के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं, इसके साथ ही आईसीयू में आने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। हर एक नागरिकों को गंभीरतापूर्वक समझना होगा कि हम कहीं ना कहीं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं, यह डिसीज एक लेवल पर कंट्रोल हो गया था पर वापस से फिर बढ़ रही है।
डॉ सुंदरानी ने कहा कि लोगों की सामान्य भूल या समझ हैं कि ‘मुझे कोविड हो गया होगा और मैं ठीक हो गया हूं और मेरी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है’। यह समझ बिल्कुल गलत है। शुरुआत इस बीमारी की हमेशा माइल्ड सिस्टम से ही होती है, अगर हम उस समय सचेत हो जाएं, डॉक्टर के निगरानी में आए अपना टेस्ट कराएं और ट्रीटमेंट लेंगे तो रिकवरी के चांसेस ज्यादा हैं, पर यदि हम खुद होकर दवाईयां खाईगें  और टेस्ट नहीं करेंगे, टेस्ट से बचेंगे तो नुकसान हम खुद का करेंगे। इसी तरह अगर लक्षण आने के बावजूद हम बिना टेस्ट कराए, सब जगह घूमेंगे तो बाकी जगह भी हम सबको इंफेक्शन फैला सकते हैं।
डॉ सुंदरानी ने कहा कि हो सकता है आपकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो। हो सकता है आप उन 90ः केसेस में हो जिसमें माइल्ड सिम्टम्स आकर डिसीज ठीक हो जाते है। पर आपकी यह लापरवाही उन लोगों को भारी पड़ेगी जिनकी इम्यूनिटी अच्छी नहीं है जो कैंसर, किडनी, डायबिटीज के पेशेंट है, जो बुजुर्ग हैं। उनमें इस बीमारी के फैलने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं।
डॉ सुंदरानी ने लोगों से अनुरोध किया है कि मास्क पहने, मास्क का कोई अल्टरनेटिव नहीं है, वैक्सीन आपको एंटीबॉडी देगा, वायरस के एंट्री को ब्लॉक नहीं कर सकता। हम सभी को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, भीड़भाड़ में जाने से बचने और सैनिटाइजेशन का उपयोग करते रहने जैसेे प्रोटोकॉल का लंबे समय तक पालन करना होगा। तभी बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें  फीस के विवाद में केस रोकना ‘गंभीर दुराचार’: केरल हाईकोर्ट, वकीलों पर 50 हजार का जुर्माना