futuredछत्तीसगढ

राज्य में रसोई गैस को लेकर चिंता की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X संदेश में बताया कि सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनी रहे और सभी उपभोक्ताओं तक सुविधा सुचारु रूप से पहुंच सके।

See also  धर्म स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी, पंजीयन पर अतिरिक्त उपकर समाप्त सहित कैबिनेट के अहम फैसले