futuredताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए

रायपुर 24 अप्रैल 2025/ ​जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी श्री दिनेश मिरानिया की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को हुआ, जब श्री मिरानिया अपनी पत्नी नेहा, बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ बैसरन घाटी में छुट्टियां मना रहे थे। यह दिन उनकी शादी की सालगिरह का भी था।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है। श्री साय आज सुबह रायपुर आने के बाद श्री मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुचें।

मुख्यमंत्री श्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था। इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी श्री दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

See also  आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण कॉन्क्लेव में मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन राज्य का सम्मान

मुख्यमंत्री आज श्री दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और उनके शव को कंधा दिया।