futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के बीच बढ़ेगा सहयोग, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए पारंपरिक शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई गई।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने रायपुर और रीवा के बीच शुरू हुई हवाई सेवा को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह कनेक्टिविटी दोनों राज्यों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है और इससे आम नागरिकों के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा। उन्होंने इस पहल को साकार करने में मुख्यमंत्री साय की सक्रिय भूमिका की सराहना भी की।

नई हवाई सेवा से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

See also  छत्तीसगढ़ में ‘वन क्लिक’ पोर्टल लॉन्च, निवेशकों को मिलेगी सिंगल विंडो सुविधा

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।