futuredछत्तीसगढ

नवा रायपुर की नई पहचान बनने अग्रसर सीबीडी : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र

रायपुर. 30 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-21 में 2.65 लाख वर्गफीट में फैला छह मंजिला सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) देश की पहली स्मार्ट सिटी की आधुनिक पहचान के रूप में तेजी से उभर रहा है। समीप स्थित नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के कारण यह परिसर ‘CBD रेलवे स्टेशन’ के नाम से भी प्रसिद्ध हो गया है।

फिलहाल, इस अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स में मिराज मल्टीप्लेक्स, आईपी क्लब रेस्टोरेंट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कार्यालय जैसे प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। जल्द ही यहां इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर और गोकुल सुपर मार्केट की शुरुआत होने जा रही है, जिससे नागरिकों को मनोरंजन और खरीदारी के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

एक ही स्थान पर विविध सुविधाएं

CBD को स्मार्ट सिटी की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया गया है, जहां शिक्षा, व्यवसाय, तकनीक, मनोरंजन और सार्वजनिक सेवाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध हैं। स्थानीय व्यवसायियों को 100 से अधिक रिटेल दुकानों का आबंटन किया गया है, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि और फुटफॉल में तेजी आने की संभावना है।

See also  छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: समग्र विकास पर फोकस, सदन में जल संसाधन, मोबाइल टावर और सड़क सुरक्षा पर चर्चा

यह कॉम्प्लेक्स नवा रायपुर के आर्थिक विकास, पर्यटन, तकनीकी स्टार्टअप्स और संस्कृति केंद्रों के लिए भी नया मंच बन रहा है। यहां की सुविधाएं और आधुनिक ढांचा आने वाले वर्षों में इसे छत्तीसगढ़ की राजधानी का प्रमुख आकर्षण केंद्र बना देगा।

चार विंग्स, छह मंज़िलें: सुव्यवस्थित योजना

सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट का यह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स चार विंग्स में विभाजित है, जिसका कुल कारपेट एरिया 2.65 लाख वर्गफीट है।

  • भू-तल पर 100 से अधिक रिटेल दुकानों के साथ-साथ गोकुल सुपर मार्केट को लगभग 5,000 वर्गफीट क्षेत्र आबंटित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी यहीं संचालित हो रहा है।

  • द्वितीय तल पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) को स्थान दिया गया है, जो युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा एनालिटिक्स और आईटी के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा। इसी तल पर आईपी क्लब रेस्टोरेंट भी लोगों को विभिन्न व्यंजन उपलब्ध कराता है।

  • तृतीय तल पर ₹5.33 करोड़ की लागत से इमर्सिव होलोग्राफिक एंटरटेनमेंट सेंटर तैयार किया जा रहा है, जो VR, AR और होलोग्राफिक तकनीकों के माध्यम से एक नया अनुभव देगा।

  • चौथे और छठवें तल पर संचालित मिराज सिनेमा ने इस परिसर को मनोरंजन के लोकप्रिय गंतव्य के रूप में स्थापित कर दिया है।

See also  मोबाईल और इंटरनेट बिना जग सून : मनकही

नवा रायपुर: भविष्य का शहर

CBD केवल एक शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि नवा रायपुर को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आगे ले जाने वाला केंद्र है। अटल नगर के रूप में विकसित नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास, मंत्रालय, सचिवालय, विभागाध्यक्ष भवन, और विधानसभा का नया भवन जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं स्थित हैं या निर्माणाधीन हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी नवाचार और निवेश के क्षेत्रों में भी नवा रायपुर उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। वर्ष 2018 में CBD का निर्माण पूर्ण हुआ था, और वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2025 में प्रमुख इकाइयों को आबंटन कर इसे गति दी गई है। शेष बिल्ड-अप स्पेस का आबंटन भी प्रक्रिया में है।

नवा रायपुर का CBD निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की आधुनिक सोच, तकनीकी प्रगति और एकीकृत विकास का प्रतीक बनता जा रहा है।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

See also  छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: ‘संकल्प’ के साथ 1.72 लाख करोड़ का विजन, किसान–युवा–जनजातीय विकास पर बड़ा फोकस

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख