भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। महान गायक, संगीतकार और समाज सुधारक डॉ. हजारिका को उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया गया।
Read More