विद्यानगर अटल चबूतरा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया
अर्जुनी। ग्राम अर्जुनी के वार्ड क्रमांक 1 विद्यानगर में अटल स्मृति स्तम्भ पर भाजपा का स्थापना गौरव दिवस मनाया गया। अर्जुनी में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. कुशल वर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पूजा अर्चना की।
तत्पश्चात, डॉ. कुशल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई, जिसका अध्यक्ष माननीय अटल बिहारी वाजपेई थे। फिर धीरे-धीरे यह एक बड़े राजनीतिक दल के रूप में पूरे देश में उभरकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास पर प्रकाश डाला।
अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सेवानृवित शिक्षक गंगा प्रसाद यदु ने किया। इस स्थापना दिवस पर गंगा प्रसाद यदु, डमरूधर वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, टिकेश्वर सेन, उपसरपंच विष्णु साहू, मिथलेश वर्मा, भोलाराम यादव, सूरज वर्मा, पंच चित्ररेखा यदु, भुनेस्वरी, कमला, कांता, हेमलता वर्मा आदि उपस्थित रहे।