futuredछत्तीसगढ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर, रायपुर में हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह उपस्थित रहे।

गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और प्रदेश के विकास तथा सुरक्षा संबंधी पहलों की समीक्षा भी करेंगे।

See also  भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल