\

दिल्ली की सीएम आतिशी ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की है। इस घोषणा के अनुसार, अब अकुशल श्रमिकों (अर्थात जिनके पास विशेष कौशल नहीं हैं) के लिए न्यूनतम वेतन 18,066 रुपये होगा। इसके अलावा, अर्ध-कुशल (अर्थ-कुशल) श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 21,917 रुपये होगा।

आतिशी ने अपने बयान में कहा कि अगर देश भर में न्यूनतम वेतन की तुलना की जाए, तो अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सबसे अधिक न्यूनतम वेतन प्रदान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब वर्ग के लोगों का शोषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन को एक ऐतिहासिक स्तर तक बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *