futuredछत्तीसगढ

राजधानी में 55वां श्रीराम विजयादशमी उत्सव: रावण दहन और आतिशबाजी ने मोहा जनसमूह

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में 55वें श्रीराम विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। मैदान में उमड़े विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आकर्षक आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर रात तक उत्सव के उल्लास में सहभागी बने।

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराइयों का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका वार्ता में अहम भूमिका निभाएंगे जेडी वेंस, इस्लामाबाद में होगी ऐतिहासिक मुलाकात

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।