futuredछत्तीसगढ

नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 1 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार से नक्सल-मुक्त बस्तर का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना स्पष्ट रूप ले रही है।

महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 73 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह आत्मसमर्पण इस बात का संकेत है कि भटके हुए युवाओं का विश्वास अब सुरक्षा, सुशासन और विकास की नीतियों पर बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यधारा में लौटे युवाओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देशभर में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार केंद्र के समन्वय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है।

See also  हो सके तो...इतना ज़रूर करना

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य भयमुक्त वातावरण के साथ सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक सम्मान और अवसर के साथ जीवन यापन कर सके।