futuredताजा खबरें

मुख्यमंत्री ने जशपुर में किया योगाभ्यास, नालंदा परिसर का भूमि पूजन व 107 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

जशपुरनगर, 21 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी से इसे जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग कोई नई परंपरा नहीं, बल्कि भारत की सनातन साधना है, जिसे हमारे ऋषियों ने विकसित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। उन्होंने बताया कि 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में चक्रासन, अर्धचक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। श्री साय ने स्वास्थ्य के प्रति सजगता पर बल देते हुए जेनेरिक दवाओं के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया।

नालंदा परिसर का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने जशपुर में बनने वाले 500 सीटर नालंदा परिसर का भूमि पूजन भी किया। लगभग 11.29 करोड़ की लागत से 2 एकड़ में बनने वाले इस परिसर में गार्डन भी विकसित होगा। श्री साय ने कहा कि यह परिसर विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित तबके के विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

See also  आखिरी सांस तक दौड़नेवाली आजाद कलम : राजेश शर्मा

107 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने कुल 107.81 करोड़ रुपये की लागत के 64 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इनमें जशपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.20 करोड़ के 85 कार्यों का भूमिपूजन और 15.80 करोड़ के 6 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। वहीं कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड में 24.90 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 5.91 करोड़ के 4 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

उन्होंने नागरिकों से एक पेड़ अपनी माता के नाम पर लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आग्रह भी किया।

विविध वक्तव्य और सम्मान

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योग हर प्रकार के भेदभाव से ऊपर है और ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ की थीम इस वर्ष के योग दिवस को और भी महत्वपूर्ण बनाती है। योग आयोग अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा ने जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को योग के लिए उपयुक्त बताया।

See also  भई प्रगट कुमारी भूमि-विदारी जन हितकारी भयहारी : माता जानकी जयंती विशेष

मुख्यमंत्री ने योग प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बालिका ने कठिन योगाभ्यास कर उपस्थित जनों को प्रेरित किया। स्वागत भाषण समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने दिया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर राम यादव, विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, आईजी दीपक झा, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली छात्र और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख