\

क्यों पुरातात्विक स्थल महेशपुरअपने हालत पर बहा रहा है आँसू

अम्बिकापुर/ लखनपुर से १८ किमी दूर और उदयपुर से करीब १४ किमी दूर सघन वनों के बीच बसाया गया ये स्थान जिसे महेशपुर के नाम से जाना और पहचाना जाता है आज अपने वस्तुस्थिति पर आंसू बहाते नजर आता है । भगवान शंकर को समर्पित ये स्थान जहाँ सदियों से न जाने कितने ऋषि मुनियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा और उपासना की है जिसके प्रत्यक्ष प्रमाण हमे इस जगह पर देखने को मिलते हैं। एक समय पूर्व भक्तिमय यह स्थान आज वर्तमान में अपने स्थिति में सुधार की बाट जोहता नजर आता है।

Read more