\

बासिंग कैम्प परिसर में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल

ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने वे स्वयं जन चौपाल में पहुंचे हैं।

Read more

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन, छात्रों को दी प्रेरणादायक सीख

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, परिश्रम और समय प्रबंधन के सूत्र बताते हुए सफल भविष्य के लिए प्रेरित किया। राज्य और जिले के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रंथालय को सफलता की नींव बताया।

Read more

करुणा, कृतज्ञता और आशीर्वाद: ग़लगम में सुशासन तिहार बना यादगार पल

बीजापुर जिले के ग़लगम गांव में सुशासन तिहार के दौरान प्रधानमंत्री आवास की चाबी पाकर 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्नेह से गाल छूकर आशीर्वाद देने का यह दृश्य शासन और जनता के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

Read more

सीतागांव समाधान शिविर में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकास कार्यों की दी सौगात, 97% आवेदनों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िले के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सुशासन तिहार 2025 के तहत आयोजित इस शिविर में 97% आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

Read more

नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर के 17 गांवों में पहली बार पहुंची ग्रिड से बिजली, जश्न में डूबे ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िले के 17 दुर्गम गांवों में पहली बार बिजली ग्रिड से कनेक्शन दिया गया है। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतिकरण योजना के तहत 3 करोड़ रुपये की लागत से 540 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। वर्षों से सौर ऊर्जा पर निर्भर रहे इन गांवों में अब स्थायी बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

Read more

बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणाएं ज़मीन पर उतरने लगीं महानदी तटबंध और हाई मास्ट लाइट पर तेजी से शुरू हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बल्दाकछार में की गई घोषणाओं पर तेज़ी से अमल शुरू हो गया है। महानदी तट पर पक्का तटबंध और गांव में हाई मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही से सुशासन तिहार के सकारात्मक प्रभाव ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं।

Read more