भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव: पाकिस्तानी राजनयिक 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को ‘अवांछनीय गतिविधियों’ में लिप्त पाए जाने पर देश छोड़ने का आदेश दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत से जाने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग के कार्यवाहक राजदूत को तलब कर भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि, संबंधित गतिविधियों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन यह कदम भारत की कूटनीतिक सख्ती को दर्शाता है।
Read more