छत्तीसगढ

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को 494 करोड़ रुपये की किश्त, धमतरी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 494 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इसके लिए 19 नवम्बर को धमतरी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 2242 करोड़ रुपये के कार्यों सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और वितरण भी किया जाएगा।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

अबूझमाड़ में नक्सली स्मारक ध्वस्त, सुरक्षाबलों ने अभियान को अंतिम चरण में पहुँचाया

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बनाए स्मारक को ध्वस्त किया। यह स्मारक कामरेड अनिल दादा, अजित दादा और वारुना दादा की याद में बनाया गया था। अभियान अब अंतिम चरण में है और इलाके में नए पुलिस कैंप भी स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि नक्सली पकड़ को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर राजधानी में काव्य–गोष्ठी का आयोजन, साहित्यकारों ने कविता की सामाजिक भूमिका पर की चर्चा

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर रायपुर के वृंदावन सभागृह में संकेत साहित्य समिति द्वारा काव्य–गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चित्तरंजन कर और कवि–व्यंग्यकार गिरीश पंकज ने कविता की सामाजिक भूमिका और जीवन में उसके महत्व पर विचार रखे। अनेक स्थानीय कवियों–कवयित्रियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं और कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली जंगलों में कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिडमा ढेर

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली जंगलों में हुई मुठभेड़ में भारत के सबसे ख़तरनाक वांछित नक्सल नेताओं में से एक माड़वी हिडमा, उसकी पत्नी और चार अन्य माओवादी ढेर हो गए। हिड़मा को सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था और उस पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। उसकी मौत को बस्तर और दंडकारण्य क्षेत्रों में माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

रायपुर जिले की 250 राशन दुकानों का संचालन अब ग्राम पंचायतों के हाथ में, कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर जिले में धान खरीदी में बाधा डालने वाली 250 राशन दुकानों का संचालन अब ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने पंचायतों को आदेश दिए हैं कि वे स्थानीय लोगों की मदद से दुकानों का संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

सुकमा में मुठभेड़: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की हत्या का मास्टरमाइंड सहित तीन माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की हत्या की साजिश रचने वाला कुख्यात नक्सली मदवी देवा भी शामिल था। तलाशी अभियान में हथियार, गोलाबारूद और नक्सली दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक राज्य में 262 माओवादी मुठभेड़ों में ढेर हो चुके हैं।

Read More