छत्तीसगढ़ समाचार

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

WAVES 2025 में रायपुर के युवाओं का जलवा, ऐनिमी और वेबटून में भारत को दिलाए गोल्ड और सिल्वर मेडल

मुंबई में आयोजित WAVES 2025 समिट में रायपुर के युवाओं की टीम ने ऐनिमी में गोल्ड और वेबटून में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि भारत की रचनात्मक प्रतिभा और छत्तीसगढ़ की नई उड़ान का प्रतीक बनी है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री ने खुद रखा सोखता गड्ढे में ईंट, जल संरक्षण के प्रति जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई

पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के काम को सराहा

बलौदाबाजार, 9 मई 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है।

जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत
बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांस उत्पाद खरीदकर कमार परिवार को दिया प्रोत्साहन, शादी के लिए पर्रा-धुकना-सुपा खरीदा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के बल्दाकछार गांव में कमार बस्ती का दौरा कर बांस से बने परंपरागत घरेलू सामान खरीदे। उन्होंने अपनी पारिवारिक शादी के लिए पर्रा, धुकना और सुपा लेकर स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन किया और पारंपरिक शिल्पकला को समर्थन देने का संदेश दिया।

Read More
futuredताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नवीन तहसील भवन का लोकार्पण, 142 साल बाद जांजगीर को नई तहसीली सौगात

संवाद से समाधान के तहत जांजगीर में औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 4.21 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। यह नया भवन 1883 में अंग्रेजी शासनकाल में बने पुराने तहसील भवन का स्थान लेगा, जो अब इतिहास बन चुका है।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा : अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने पर जोर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने पर जोर दिया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और ‘लखपति दीदी’ पहल सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों को तेज और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने में तेलघानी विकास बोर्ड की भूमिका होगी महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में बोर्ड और साहू समाज की अहम भूमिका बताते हुए प्रदेश में नवाचार और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

Read More