मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक की, 5000 से अधिक मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य तय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को तेज करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावरों की स्थापना और फाइबर नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया। सरकार ने आगामी समय में 5,000 से अधिक मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 के माध्यम से सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना भी तेजी से लागू की जाएगी।
Read More