विष्णु देव साय

futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री ने खुद रखा सोखता गड्ढे में ईंट, जल संरक्षण के प्रति जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई

पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के काम को सराहा

बलौदाबाजार, 9 मई 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है।

जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत
बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

Read More
futuredछत्तीसगढताजा खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांस उत्पाद खरीदकर कमार परिवार को दिया प्रोत्साहन, शादी के लिए पर्रा-धुकना-सुपा खरीदा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के बल्दाकछार गांव में कमार बस्ती का दौरा कर बांस से बने परंपरागत घरेलू सामान खरीदे। उन्होंने अपनी पारिवारिक शादी के लिए पर्रा, धुकना और सुपा लेकर स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन किया और पारंपरिक शिल्पकला को समर्थन देने का संदेश दिया।

Read More
futuredताजा खबरें

नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री का आह्वान, शहरों में सुराज लाने के लिए करें सक्रिय प्रयास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहरों में सुराज के लिए काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आपके शहर की जनता ने आप पर विश्वास कर विकास और जनसुविधाओं की जिम्मेदारी सौंपी है।

Read More
futuredताजा खबरें

छत्तीसगढ़ के वनांचल में विकास की बयार, 123 करोड़ से 66 गांवों को मिलेगा पानी, 18 लाख आवास स्वीकृत

रायपुर, 6 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के

Read More
futuredताजा खबरें

जनहित के कामों में लापरवाही के लिए कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार : विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तीन जिलों जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की।

Read More
futuredछत्तीसगढ

औषधि पादप बोर्ड और रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए। पहले, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में श्री साय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उ

Read More