futuredछत्तीसगढताजा खबरें

3000 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 59 आरोपी एक साथ अदालत में पेश

बहुचर्चित 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गुरुवार को जांच प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया, जब इस मामले से जुड़े 59 आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में एक साथ पेश किया गया। अदालत में सभी के बयान दर्ज किए गए, जिससे मामले की जांच और तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में अब तक 82 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। इनमें से 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। गुरुवार को पेश किए गए आरोपियों के बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 88 के तहत दर्ज किए गए।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई चर्चित नाम भी सामने आए हैं। अदालत में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल, निरंजन दास सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आरोपियों की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

See also  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी से छत्तीसगढ़ को नई पहचान: मुख्यमंत्री साय

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में कम संख्या में आरोपियों को पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 59 तक पहुंच गया। सभी आरोपियों को क्रमवार अदालत में पेश कर दस्तावेजों की जांच के साथ उनके बयान दर्ज किए गए।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह घोटाला अवैध शराब कारोबार, कमीशनखोरी और राजस्व में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से जारी इस जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे मामले की गंभीरता और भी बढ़ती जा रही है।