futuredछत्तीसगढ

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांता राम सर्राफ को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर, 19 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित श्रद्धेय शांता राम सर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शांता राम सर्राफ के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, गजेन्द्र यादव, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े सहित अनेक गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सभा में सभी वक्ताओं ने शांता राम सर्राफ के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सर्राफ जी का जीवन परोपकार, सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनकी स्मृतियाँ और आदर्श समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

See also  मोबाईल और इंटरनेट बिना जग सून : मनकही