futuredछत्तीसगढ

8 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रदेशवासियों से सीधा संवाद

रायपुर, 4 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशभर से आने वाले नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनदर्शन में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें और बिना अनावश्यक विलंब के उनका समाधान करें, ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं है, बल्कि यह शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।

जनदर्शन के आयोजन से शासन की जनोन्मुखी कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद है तथा आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

See also  डबल इंजन सरकार का स्पष्ट संकेत: अगले दशक में छत्तीसगढ़ का ग्रोथ इंजन बनेगा बिलासपुर