futuredछत्तीसगढ

रायगढ़ को 62 करोड़ की विकास सौगात, धरमजयगढ़ प्रवास में मुख्यमंत्री साय ने किए लोकार्पण व भूमिपूजन

रायपुर, 14 अगस्त 2025 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिले के नागरिकों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य और 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने 5 करोड़ 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 6 करोड़ 39 लाख 6 हजार रुपए की लागत से लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग पर खारून नदी पर पुल निर्माण कार्य और 28 करोड़ 53 लाख 29 हजार रुपए की लागत से खरसिया, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र में सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना, रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना और सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना के कार्यों का शुभारंभ किया।

See also  पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उठते सवाल: क्या लोकतंत्र से भटक रहा है बंगाल?

इसके अलावा धरमजयगढ़ के बहिरकेला और लैलूंगा के लमडांड में 75-75 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विकासखण्ड घरघोड़ा के ग्राम कोनपारा में 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तथा धरमजयगढ़ के उपकेन्द्र खडग़ांव में 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से सीएसपीडीसीएल 33/11 केवी, 3.15 एमव्हीए कार्य का लोकार्पण किया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री साय ने 13 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपए की लागत से जिले के सात स्थानों — धौराभांठा, तमनार, लैलूंगा, घटगांव, घरघोड़ा, बाकारूमा एवं धरमजयगढ़ में पो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही 20 लाख 33 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के स्थल कक्ष क्रमांक 643 आर.एफ. में वॉच टॉवर और 10 लाख 88 हजार रुपए की लागत से कक्ष क्रमांक 11 आर.एफ. कुमरता में पेट्रोलिंग कैंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

धरमजयगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ 54 लाख 95 हजार रुपए की लागत से पुलिया, सीसी रोड, फुटपाथ, आरसीसी पुलिया, शेड, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन और मंगल भवन निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही लैलूंगा, धरमजयगढ़ एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्रों में 3 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपए की लागत से 44 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

See also  मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, तेज क्रियान्वयन और शिकायत निराकरण से हासिल की बड़ी सफलता