futuredछत्तीसगढताजा खबरें

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, सुबह-शाम महसूस होने लगी सर्दी

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे हवाओं की दिशा बदलेगी, रातें और ठंडी होती जाएंगी। विभाग ने बताया कि शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और आसमान साफ़ रहने की संभावना है।

अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात दर्ज

प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर और दुर्ग में भी पारा सामान्य से नीचे आने लगा है, जिससे सर्दी का असर अब स्पष्ट महसूस हो रहा है।

See also  राष्ट्र की आत्मा का अमर गीत वन्दे मातरम्

 ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू हो चुका है। दिन में हल्की धूप राहत देती है, मगर सुबह और देर शाम ठंडक बढ़ने लगी है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, और आने वाले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

 सुबह-शाम का बढ़ता असर

राजधानी रायपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब हल्की जैकेट और स्वेटर पहनने लगे हैं। खुले इलाकों में सर्द हवा के झोंके महसूस हो रहे हैं। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी और इस बार ठंड सामान्य से पहले दस्तक दे सकती है।

 बिलासपुर में बढ़ी ठंड और रूखापन

बिलासपुर में भी सर्दी अब तेज होने लगी है। गुरुवार की रात लोगों ने ठंड का स्पष्ट अहसास किया। तापमान गिरने के साथ ही हवा में नमी कम हो गई, जिससे होंठ और त्वचा पर रूखापन महसूस होने लगा। शहर का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

See also  छत्तीसगढ़ में जीएसटी भुगतान अब होगा आसान: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से कर सकेंगे टैक्स भुगतान

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि सुबह-शाम के समय हल्के ऊनी वस्त्रों का प्रयोग करें, क्योंकि आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट की संभावना है।