futuredछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, बादाम का पौधा माँ को समर्पित

संबलपुर, 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत संबलपुर के हाई स्कूल मैदान परिसर में बादाम का पौधा रोपित किया। इस भावपूर्ण पहल के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

एक्स पर ट्विट में उन्होंने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि ‘आइए, हम सभी एक पेड़ लगाकर प्रकृति के अमूल्य उपहार को संरक्षित रखने का संकल्प निभाए।’

इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रमदेव उसेंडी, वरिष्ठ नेता आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रदेशभर में पर्यावरण जागरूकता की नई लहर ला रहा है, जिसमें आमजन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक सभी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभा रहे हैं।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ की ताजा खबरे

ALSO READ : राज्यों की खबरें

See also  भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास: ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा

ALSO READ : घुमक्कड़ी लेख 

ALSO READ : लोक संस्कृति लेख 

ALSO READ : धर्म एवं अध्यात्म लेख