futuredताजा खबरेंविश्व वार्ता

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की परमाणु हमले की चेतावनी से पश्चिमी देशों में बढ़ी चिंता

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की चेतावनी दी है, जिससे पश्चिमी देशों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। पुतिन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि रूस को यूक्रेनी मिसाइलों से कोई नुकसान होता है, तो वे परमाणु हथियारों का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को रूस की सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यदि किसी गैर-परमाणु देश द्वारा परमाणु शक्ति संपन्न देश के समर्थन से रूस पर हमला होता है, तो इसे दोनों देशों का संयुक्त हमला माना जाएगा और रूस इसके जवाब में कड़ी कार्रवाई करेगा।

See also  ट्रंप ने BRICS देशों पर साधा निशाना, अमेरिका-विरोधी नीति अपनाने वाले देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी