futuredछत्तीसगढताजा खबरें

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, छत्तीसगढ़ से दो विभूतियों को सम्मान

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2026 की सूची जारी कर दी है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार हर वर्ष कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, समाजसेवा, सार्वजनिक जीवन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दी गई है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।

इस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वी.एस. अच्युतानंदन (लोक कार्य) और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (कला) को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। इनके अलावा एमएस एन. राजम और के.टी. थॉमस जैसे प्रतिष्ठित नाम भी पद्म विभूषण सूची में शामिल हैं।

पद्म भूषण सूची में गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, खेल जगत के दिग्गज विजय अमृतराज सहित 13 हस्तियों को चुना गया है।
वहीं पद्म श्री पुरस्कारों में क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता आर. माधवन सहित कला, साहित्य, चिकित्सा, खेल, विज्ञान और समाजसेवा से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

See also  जशपुर के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम परियोजना का शुभारंभ

सरकारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष सबसे अधिक पुरस्कार महाराष्ट्र (15) को मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु (13), उत्तर प्रदेश (11), पश्चिम बंगाल (11) और केरल (8) का स्थान है। पद्म पुरस्कारों का औपचारिक वितरण राष्ट्रपति भवन में मार्च–अप्रैल के दौरान आयोजित विशेष समारोह में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के लिए विशेष उपलब्धि

इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार सूची में छत्तीसगढ़ से दो नाम शामिल होकर राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं—

  • डॉ. बुधरी टाटी – समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री

  • श्री रामचंद्र गोडबोले एवं सुश्री सुनीता गोडबोले (युगल) – चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री

इन सम्माननों को छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में किए गए दीर्घकालिक एवं समर्पित योगदान की राष्ट्रीय स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।