मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
विष्णुदेव साय ने अपने रायगढ़ दौरे के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाग लेने से पहले उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने उत्कल समाज द्वारा निर्मित भगवान जगन्नाथ मंदिर की सराहना करते हुए समाज की सांस्कृतिक एकजुटता को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम और पूजा-अर्चना के दौरान कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिनमें झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर जीवर्धन चौहान प्रमुख रूप से शामिल थे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां उन्होंने प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

