मुख्यमंत्री से मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, महाअधिवेशन का दिया निमंत्रण
रायपुर, 18 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 21 एवं 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम चांपा (सैंहा) में आयोजित होने वाले 80वें छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महाअधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा समाज की एकजुटता और संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, केंद्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राज प्रधान बलौदाबाजार सुनीता वर्मा, चंदखुरी से चिंता राम वर्मा, रायपुर से जगेश्वर प्रसाद वर्मा, अर्जुन राज हरी राम वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, रघुनंदन वर्मा सहित समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
