futuredछत्तीसगढताजा खबरें

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में न्यायपालिका की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि न्यायपालिका लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। न्यायाधीशों की जिम्मेदारी केवल कानून का पालन करवाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज में न्याय और विश्वास बनाए रखना भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रशिक्षु न्यायाधीशों के कंधों पर न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु न्यायाधीश निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की पारदर्शिता और निष्पक्षता से ही आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है।

See also  छह दशकों के वामपंथी उग्रवाद की समाप्ति के बाद नये युग का आरंभ

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सांवत और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।