\

कबीर प्राकट्य महोत्सव : भिलाई में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया संत कबीर का 628वां प्राकट्य दिवस

नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में आज संत कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य महोत्सव बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में भक्ति, ध्यान और सत्संग का अद्भुत समागम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगल कलश स्थापना के साथ हुई, इसके पश्चात गुरु वंदना, मंगलाचरण, बीजक पाठ और ध्यान योग का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने संत कबीर के अमर पदों का गायन किया और भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

इस पावन अवसर पर नादिया जिला, राजनांदगांव से पधारे मुख्य वक्ता श्री मंगल साहेब आचार्य सहित संत सतेन्द्र साहेब, गिरवर साहेब, महंत अंत राम साहेब, टीकम साहेब (गुजरात), द्वारिका साहेब तथा दुलेश्वर साहेब ने महोत्सव की गरिमा बढ़ाई।

संतजनों ने अपने प्रवचनों में कबीर साहेब के विचारों की समसामयिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समाज में फैली भ्रांतियों और कुरीतियों को दूर करने के लिए कबीर वाणी का अनुकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सात्विक आहार, सरल जीवन और आत्मचिंतन को मानव जीवन के कल्याण के लिए अनिवार्य बताया।

महोत्सव का समापन परंपरागत चौका आरती के साथ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और इस आयोजन को सफल बनाया।

इस आयोजन में समिति के ट्रस्टीगण, कबीर सत्संग समिति के प्रमुख सदस्य गौकरण लाल साहू, आत्माराम साहू, डॉ. हीरालाल साहू, रामाधार साहू, प्रेमा दास साहू, खिलावन साहू, शिव कुमार साव, दलजीत सिंह साहू, अशोक कुमार साहू, विनोद कुमार साहू, फकीर राम साहू, फूलचंद साहू, वेद प्रकाश साहू, प्रेमलाल, शंभु लाल विश्वकर्मा, हरीश, मंथीर लाल, लालजी, धर्मेंद्र दास, पंचराम आदि उपस्थित रहे।

महिला पदाधिकारियों में लक्ष्मी साहू, डीलिया साहू, केशर साहू, सरस्वती साहू, शीला साहू, रामेश्वरी साहू, संतमति साहू, राजकुमारी साहू, चित्ररेखा साहू, दुर्गा देवी साहू, दुर्गेश नंदनी साहू, जागृति सार्वा, जयंती साहू, चम्पा साव, कुन्ती साहू तथा युवा पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू द्वारा साझा की गई।