futuredछत्तीसगढ

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जवाहर लाल दरियो सेवानिवृत्त, संवाद में विदाई समारोह आयोजित

रायपुर, 28 फरवरी 2026। जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने दरियो की सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपर संचालक उमेश मिश्रा ने उनके साथ कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश के इंदौर से स्थानांतरण के दौरान उन्होंने विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संयुक्त संचालक संजीव तिवारी ने उनकी सरल कार्यशैली और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन अपर संचालक आलोक देव ने किया तथा दरियो के सेवा जीवन पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में जवाहर लाल दरियो ने विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

See also  छत्तीसगढ़ में संपत्ति खरीदने वालों को बड़ी राहत, रजिस्ट्री पर लगने वाला सेस खत्म