मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार क्षेत्र में 40 करोड़ से अधिक के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण तथा 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें –
-
1 करोड़ 81 लाख 32 हजार रुपए की लागत से मस्कामारा से लवाकेरा मेन रोड तक 1.70 कि.मी. सड़क निर्माण,
-
1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपए की लागत से अम्बाकछार पहुंच मार्ग (1.00 कि.मी.) का निर्माण,
-
10 लाख रुपए की लागत से सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड तक आर.सी.सी. पुलिया निर्माण,
-
तथा 95 लाख 53 हजार रुपए की लागत से मुण्डाडीह पहुंच मार्ग (0.90 कि.मी.) का निर्माण कार्य शामिल है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने जिन 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें –
-
31 लाख 38 हजार रुपए लागत का फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट,
-
23 करोड़ 96 लाख 94 हजार रुपए लागत से पमशाला से सरईटोला तक 11.50 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य,
-
1 करोड़ 72 लाख 55 हजार रुपए लागत से फरसाबहार में विश्रामगृह भवन निर्माण,
-
1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत से प्रो. मै. आदिवासी बालक छात्रावास कोल्हेनझरिया भवन निर्माण,
-
1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत से प्रो. मै. आदिवासी बालक छात्रावास फरसाबहार भवन निर्माण,
-
1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए लागत से प्री. मै. आदिवासी बालक छात्रावास लवाकेरा भवन निर्माण,
-
1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए लागत से प्री. मै. आदिवासी बालक छात्रावास पंडरीपानी भवन निर्माण,
-
1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत से प्रो. मै. आदिवासी बालक छात्रावास पंडरीपानी भवन निर्माण,
-
तथा 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए लागत से प्री. मै. आदिवासी बालक छात्रावास तपकरा भवन निर्माण शामिल हैं।
इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर जनजीवन को सुविधाजनक बनाना है। इन परियोजनाओं से फरसाबहार क्षेत्र में शिक्षा, सड़क संपर्क और आवासीय सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी।
