futuredछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन: देर रात तक चला शुभकामनाओं का सिलसिला, बच्चों संग बांटी खुशियां

रायपुर, 21 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और आत्मीयता के माहौल से सराबोर रहा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को फलों से तौला गया।

मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों से आत्मीय मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा और जनसमर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

विधायक धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, दीपेश साहू और ललित चन्द्राकर सहित विभिन्न आयोगों और मंडलों के अध्यक्ष व सदस्यों ने भी भेंट कर बधाई दी।

See also  गृहग्राम बगिया में माँ के आशीर्वाद के साथ सादगी और आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस

बच्चों के साथ खास पल

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत हृदय सर्जरी के बाद स्वस्थ हुए बच्चे पारुल, नमन शर्मा और हिमांशु ध्रुव तथा ‘प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी’ के तहत सर्जरी के बाद नन्ही प्रेमिन साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरक पुस्तकें भेंट कीं।

‘प्रोजेक्ट दिव्य धुन’ के तहत शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय मठपुरैना के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ट्रैक सूट, लोवर टी-शर्ट और प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

कला केंद्र रायपुर के विद्यार्थियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। छात्र आदित्य शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्केच भेंट किया, जबकि आरीव झा, अमायरा अग्रवाल और योगेश सिंह ने संगीत प्रस्तुति दी।

सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

महिला अधिवक्ताओं ने पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। सिख समाज ने कृपाण भेंट की, जबकि शदाणी दरबार रायपुर ने सरोपा प्रदान किया। छत्तीसगढ़ रामनामी भजन संस्था ने रामनामी मुकुट और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

See also  जगतग्राम का अश्वमेध और हिमालय में गूंजती वैदिक परंपरा

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रायपुर प्रेस क्लब, राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा और हमर चिन्हारी साहित्य समिति सहित अनेक संगठनों ने भी शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई।